देशब्रेकिंग
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर भारतीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि उन्होंने हरियाणा की ओर से खेलते हुए हासिल की।
वाणी तक डेस्क New Delhi19 नवंबर 2026 को 5:21 pm बजे 0
1 / 1नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में हरियाणा की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपने टी20 करियर के 400 विकेट पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
