धर्म
देव दीपावली: लाखों दीयों से जगमगाए काशी के घाट
वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा के 84 घाटों पर 21 लाख से अधिक दीये जलाए गए। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु।
आलोक त्रिपाठी वाराणसी15 नवंबर 2026 को 11:03 pm बजे 3.1K

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर वाराणसी में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। गंगा के सभी घाट लाखों दीयों से जगमगा उठे।
इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे। गंगा आरती और लेज़र शो ने लोगों का मन मोह लिया।
प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए थे।