देश
किसानों के लिए नई योजना: गेहूं की खरीद पर मिलेगा बोनस
केंद्र सरकार ने रबी सीज़न में गेहूं की खरीद पर प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है।
वाणी तक डेस्क नई दिल्ली16 नवंबर 2026 को 1:03 am बजे 760

केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए रबी सीज़न में गेहूं की सरकारी खरीद पर प्रति क्विंटल 150 रुपये अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले से देश के करोड़ों किसानों को सीधा फ़ायदा मिलेगा। बोनस की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
किसान संगठनों ने इस क़दम का स्वागत किया है।
